Ballia : ग्रिल काटकर घर में घुसे चोर, लाखों के माल पर किया हाथ साफ
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/10/chori.jpg)
बलिया। दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा गांव मे गुरूवार की रात मंतोष सिंह पुत्र स्व0 अवधेश सिंह के घर चोरों ने घर के पीछे से खिड़की में लगे लोहे ग्रिल को काट कर लाखों रुपए के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की जानकारी परिजनो को सुबह हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बैरिया आरके तिवारी व दोकटी थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना का निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार घर मे मंतोष सिंह और उनकी बहन दो ही लोग थे। रात्रि को खाना खाकर मंतोष दरवाजे पर और बहन अपने कमरे में सो गयी। इस बीच चोर देर रात घर के पीछे से जंगले के ग्रिल को काट कर घर मे प्रवेश कर गये। और घर मे रखें बक्से और सूटकेस को लेकर पीछे के दरवाजे चलते बने। घर के पश्चिम थोड़े दूर पर ही उन्होंने बक्से और सूटकेस को तोड़ कर झुमके, सिकड़ी, बाली, टीका, कंगन और पायल आदि लाखों रुपये मूल्य के सोने और चांदी के गहने व साढ़े सत्रह हजार नकद रुपये पर हाथ साफ किया हैं। सुबह जब बहन ने उस कमरे में प्रवेश किया तो सामानों को अस्त-व्यस्त देखकर दंग रह गई। उसने अपने भाई को जगाया और चोरी की बात बताई।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)