Ballia : अवैध तमंचा, कारतूस व चोरी के वाहन के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240422-WA0002.jpg)
रसड़ा (बलिया)। कोतवाली पुलिस ने में रविवार को तीन अपराधियों को अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में सोमवार को जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी के नेतृत्व में शनिवार को मुखबिर से सूचना मिला की क्षेत्र के वाहन लुटेरा गाड़ी छीलने के फिराक में प्रधानपुर पुल के पास दिखाई दे रहे हैं सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक क्षितिज त्रिपाठी अपने पुलिसकर्मियों के साथ प्रधानपुर पुल के आस-पास जाल बिछा दिया, कुछ देर बाद प्रधानपुर पुल के समीप तीन लड़के संदिग्ध में दिखाई देने लगे प्रभारी निरीक्षक ने देखते ही अपने पुलिसकर्मियों से घेराबंदी करवा दिया। गिरफ्तार कर पूछताछ में पता चला कि एक गाजीपुर जनपद से लेकर बलिया, मऊ जनपद तक के गाड़ी की लूट और छिनैती का काम करते हैं। जो गाजीपुर जनपद के पुलिस इन्हें ढुंढ रहीं थीं। उनके पास अवैध तमंचा, कारतूस और चोरी के वाहन के साथ पकड़ा। पकड़े गए अपराधी के पास से तीन बाइक एक बोलेरो के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी गाजीपुर के कई थानों में उनके पास लूट के मुकदमे दर्ज रहे हैं, जो इस प्रकार हैं गाजीपुर जनपद के थाना करीमुद्दीनपुर, ताजपुर डेहमा निवासी अभिषेक यादव पुत्र सूर्यनाथ यादव, सिद्धार्थ सिंह उर्फ अमन सिंह पुत्र स्व0 विनय सिंह, बलिया जनपद के थाना हल्दी निरुपुर निवासी चंदन गुप्ता उर्फ विमलेश गुप्ता पुत्र स्व0 भरत प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में जेल भेज दिया। क्षेत्र में आम जनता ने राहत की सांस ली।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)