Ballia : हथियार के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार, पिकअप बरामद
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-9.jpeg)
बलिया। एसओजी / सर्विलांस टीम व सुखपुरा थाना पुलिस टीम द्वारा आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में पंजीकृत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीनों के पास से एक पिकअप , दो तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
सोमवार को सर्विलांस सेल प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव व एसओजी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक अजय यादव मय हमराह व सुखपुरा पुलिस टीम के उपनिरीक्षक अखिलेश नारायण सिंह मय हमराह बेरूआरबारी में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि 15 मार्च को ग्राम सूर्यपुरा से चोरी हुई पिकअप व ग्राम तपनी से 10 मई को चोरी हुई पिकअप व उससे सम्बन्धित अभियुक्त बेरूआरबारी से सुखपुरा की तरफ जा रहे है। पुलिस ने तत्काल उक्त स्थान की घेराबंदी कर बदमाशों का इंतजार करने लगी। इसी बीच एक स्कूटी पर दो संदिग्ध लोग आते हुए दिखायी दिये। पुलिस द्वारा रूकने का इशारा करने पर बदमाश स्कूटी सहित भागने लगे। पुलिस ने किसी तरह मिढ्ढा मंदिर तिराहे के पास स्कूटी सहित बदमाशों को धर दबोचा। पूछताछ में अभियुक्तों ने अपना नाम आकाश कुमार पुत्र स्व. मुन्ना राम निवासी बांसडीह दक्षिण टोला थाना बांसडीह और टिमिल यादव पुत्र राम नाथ यादव निवासी छतनवार थाना कृष्णा ब्रम्ह जिला बक्सर बिहार बताया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त विशाल राजभर पुत्र शिव बचन राजभर निवासी सुखपुरा के घर से पिकअप बरामद किया गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)