Ballia : तिरंगा यात्रा और झंडा वितरण कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220811-WA0139.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220811-WA0139-1024x460.jpg)
रसड़ा। आदर्श नगर पालिका परिषद के कार्यालय से 75वां आजादी अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा यात्रा और झंडा वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार के दिन झंडा वितरण किया गया। इस मौके पर वशिष्ठ नारायण सोनी, अधिशासी अधिकारी कर्मचारी के साथ नगर में घूम-घूम कर सभी दुकानदार और घरों पर झंडा वितरण किया गया। सबसे पहले उन्होंने नगर पालिका कार्यालय पर एकजुट होकर नगर के मुन्सफी तिराहा से ब्रह्म स्थान, पश्चिम मोहल्ला, रोशन शाह बाबा रोड, श्रीनाथ बाबा चौराहा होते हुए प्राइवेट बस स्टैंड आजाद चौराहा, प्यारेलाल चौराहा, स्टेशन रोड, भगत सिंह तिराहा से मिशन रोड होते हुए अपने आवास पर पहुंचे सोनी ने बताया कि सरकार द्वारा पूरे देश में अमृत महोत्सव एवं तिरंगा का आयोजन किया गया है। इसी के अंतर्गत सभी नगर वासियों को देश के शहीदों के नाम पर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर संदीप सोनी, रिशु सिंह, परवेज अंसारी, गोपाल जी राजभर, राजकुमार गुप्ता, शिव जी गुप्ता, खुर्शीद अहमद, गोविंद वर्मा, आदित्य गुप्ता, सुधीर सिंह, नंदलाल वर्मा, सभासद एवं कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)