Ballia : पुलिसकर्मियों द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/12-.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/08/12--1024x991.jpg)
बाँसडीह। स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगाँठ पर शासन द्वारा चलाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव को सफल बनाने के लिये स्थानीय कोतवाल राजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकली गयी। इस दौरान पुलिस ने बाँसडीह कचहरी, इलहाबाद बैंक रोड, बड़ी बाजार, स्टेट बैंक रोड, पुलिस चौकी तक तिरंगा यात्रा रैली निकली गयी। पुनः यह यात्रा कोतवाली परिषर में जाकर सम्पन्न हुआ। कोतवाल राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि हमारा देश आज़ादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी नगरवासियों को इस रैली के माध्यम से जागरूक कर देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को अपने-अपने घरों पर लगाना है एवं शासन की मंशा के अनुरूप दिये गए निर्देशों को शत-प्रतिशत पूरा करना है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)