Ballia : 20 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/3-22.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/3-22-1024x551.jpg)
बलिया। नगरा थाना पुलिस ने मंगलवार को नेछुआडीह मोड़ से दो लोगों को कचिया शराब के साथ पकड़ लिया तलाशी के दौरान दोनों के पास से 10-10 लीटर कचिया शराब बरामद हुई। उपनिरीक्षक रामसकल यादव, हेड का0 दीनानाथ व का0 अंकित पटेल के साथ क्षेत्र भ्रमण में परसिया चट्टी पर थे तभी मुखबिर की से सूचना मिली की दो व्यक्ति कचिया शराब लेकर जा रहे हैं, इस पर वे टीम के साथ तत्काल नेछुआडीह मोड़ पर पहुंच गए। वहां पहुंचे तो दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने दौड़ाकर उन्हे पकड़ कर हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 10-10 लीटर कचिया शराब बरामद हुआ। दोनों की पहचान इन्द्रजीत चौहान पुत्र मुसाफिर चौहान व रामकिशुन चौहान पुत्र लालमुनी चौहान पड़री कोड़रा थाना नगरा के रूप में हुई। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)