Ballia : दो विवाहिता सहित एक नाबालिक लड़की फरार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/4-1.jpg)
रसड़ा (बलिया)। कस्बा के एक मुहल्ले से बुद्धवार की दोपहर से दो विवाहिता सहित एक नाबालिक लड़की घर से फरार हो गयी। पीड़िता के घर वालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया है पुलिस छानबीन में जुट गयी। बताते चले कि रसड़ा कस्बा के एक वार्ड में बुद्धवार की दोपहर से दो विवाहित महिला सहित एक नाबालिक लड़की बिन बताए हुए घर से निकलकर फरार हो गई घर वालों को देर शाम होते-होते अता-पता पता नहीं चला कुछ देर में पता चला कि मोबाइल का सिम निकाल कर फेंक दिए हैं और फरार हो गई है इसकी सूचना बुद्धवार की देर शाम कोतवाली पुलिस को दी गयी। कोतवाल पुलिस छानबीन में जुट गई थी, गुरुवार की सुबह होते-होते एक विवाहिता संग अपनी छोटी बहन जो नाबालिक थी उसका लोकेशन पुलिस द्वारा प्रयागराज में अपने रिश्तेदार के पास दिल्ली चली गयी। वहां से सूचना मिलते ही परिजनों के रिश्तेदार उसको अपने कब्जे में ले लिया। इधर से लड़की के पिता दिल्ली के लिए रवाना हो गए। लड़की गायब होने से पूरे मोहल्ले में खलबली मची हुई है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)