Ballia : बेकाबू बाइक पेड़ से टकरायी, मामा की मौत, भगिनी गंभीर रूप से घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/b-16.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/b-16-1024x551.jpg)
बलिया। रेवती-बैरिया मार्ग पर गंगा पांडेय के टोला के समीप बैरिया से रेवती आ रही बाइक पेड़ से टकरा गयी। इससे बाइक सवार परसिया गांव निवासी 21 वर्षीय अरविंद यादव व उसकी भगिनी 9 वर्षीय काजल निवासी चांददियर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान अरविंद यादव की मौत हो गई। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मृतक अरविंद यादव चेन्नई में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था। उसकी सगी बहन बिन्दु कुमारी व चचेरी बहन गिरजा कुमारी का 28 मई को शादी का दिन रखा गया हैं। 21 मई, रविवार को दोनों का तिलक जाना था। चांददियर गांव से वह अपनी भगीनी काजल के साथ गांव परसिया आ रहा था। तेज रफ्तार के चलते असंतुलित हो बाइक पेड़ से टकराकर पलट गई। जिससे अरविंद की मौत हो गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)