Ballia : माडर्न शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी जरूरी: स्वामी अनन्तानन्द
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/07/1-38.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/07/1-38-473x1024.jpg)
बलिया। सनातन संस्कृति जन जागृति हेतु सनातन वैदिक शिक्षा अभियान के तहत नरहीं पानी टंकी के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सनातन धर्म को वैदिक शिक्षा पर बल देने की बात कही गई। सनातन संघर्ष मंच के कार्यकारी अध्यक्ष राम भक्त पियूष राय द्वारा सनातन बोर्ड वैदिक शिक्षा अभियान के तहत रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वाराणसी से पधारे राजगुरु मठ महंथ स्वामी अनन्तानन्द जी ने कहा कि सनातन धर्म वहीं है जो राष्ट्र समाज के लिए जीता है आज सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति का उद्देश्य माडर्न शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा को भी जरूरी बताया। वक्ताओं ने सनातन धर्म और संस्कृति पर विधिवत प्रकाश डाला। इस दौरान मंच पर निर्गुण सम्राट मदन राय ने कौने खोतवा में लुकइलु गीत गाकर उपस्थित लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। अध्यक्षता राजीव उपाध्याय संचालन जीतेन्द्र नाथ राय ने किया। इस मौके पर बलिया नगर पालिका अध्यक्ष संतकुमार मिठाई लाल, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, वंशनारायण राय, हरिनारायण राय, सियाराम यादव, संतोष रंजन राय, अजीत राय, अभिराम सिंह दारा, ज्ञानेंद्र राय गुड्डू , वीरेंद्र राय, गुप्तेश्वर राय आदि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)