Ballia : टाउन पालिटेक्निक में मनाया गया वीर बाल दिवस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/5-9.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/12/5-9-1024x551.jpg)
बलिया। संस्था टाउन पालिटेक्निक में वीर बाल दिवस मनाया गया, जिसमें संस्था के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। कार्यक्रम दसवें सिख गुरू गोविन्द सिंह के छोटे पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह द्वारा 9 व 6 सोल की छोटी उम्र में सिख पंथ की गरिमा और सम्मान की रक्षा हेतु 26 दिसम्बर 1705 को सर्वोच्च और अप्रतिम बलिदान दिया गया। उनके द्वारा न्याय के मार्ग पर महान वीरता और सर्वोच्च बलिदान के लिए कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि के रूप में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस मनाये जाने की घोषणा भारत सरकार के द्वारा की गयी है, जिसके उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता (सभ्य एवं सशक्त भारत में युवाओं का योगदान) का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेता छात्र-छात्राओं को 26 जनवरी को पुरस्कृत किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रधानाचार्य इं0 दिग्विजय नारायण सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के नागरिकों एवं युवकों को साहिबजादा जोरावर सिंह और साहिबजादा फतेह सिंह की बलिदान सिख सम्प्रदाय एवं पूरे देश के लिए प्रेरणा श्रोत का काम करेगी। ऐसे महान महापुरूषों के जीवन से प्रेरणा लेकर एक सभ्य एवं सशक्त भारत के निर्माण में हम सभी तत्पर रहे। कार्यक्रम के दौरान इं0 जयप्रकाश पाण्डेय, इं0 ब्रजभूषण, इं0 विजय कुमार सिन्हा, इं0 अनिल कुमार शर्मा, ले0 रविशंकर, इं0 राकेश कुमार यादव, आलोक सिंह, शक्ति प्रकाश मौर्य, पंकज वर्मा, रजनीकांत श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, आशुतोष राय, जितेन्द्र पाण्डेय, सुमित कुमार सिंह, राजनाथ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य इं0 दिग्विजय नारायण सिंह एवं संचालन निखिलेन्द्र नाथ मिश्र ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)