Ballia : गांव चलो अभियान और नमो ऐप कार्यक्रम हुआ आयोजित
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/14-ball-ph-13.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर क्षेत्र के रहिलापाली व निपनिया में बुद्धवार को गांव चलो अभियान और नमो ऐप कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री मो. दानिश आजाद अंसारी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती मां के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत सनोज कुमार व विनोद कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/20240214_165642-1-1024x586.jpg)
इस दौरान दानिश आजाद अंसारी ने भाजपा सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में व नमो ऐप के बारे में उपस्थित लोगो को बताया। कहा कि सरकार की योजनाओं की सूचनाओं को आम जनमानस तक इस ऐप के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि बोर्ड परीक्षा में टॉप 50 छात्र-छात्राओं को हायर एजुकेशन के लिए निशुल्क ऑनलाइन शिक्षा दी जाएगी चाहे वह छात्र शिक्षा के किसी भी क्षेत्र में क्यों न जाना चाहे। इससे प्रत्येक छात्र को लगभग तीन लाख रुपए की बचत होगी। अंत में मुख्य अतिथि ने वंदना कोचिंग के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया तथा उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस मौके पर अमरेश यादव, आकाश तिवारी, प्रयाग चौहान, प्रेम चंद्र सोनी, लड्डन भाई, इमरान खान, गौहर खान, बादल मनीष गुप्ता, श्रीकांत कुमार, विजय राज सिंह, सुशील, गजेंद्र, राघवेंद्र प्रताप, रमेश गुप्ता, सत्यम उपाध्याय, सत्यम गुप्ता, अमृत सैनी, विजय पाण्डे आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)