Ballia : बच्चों ने जाने से किया इंकार तो महिला ने थाने में खायी जहर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/b-17.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/b-17-1024x551.jpg)
बलिया। फेफना थाने में शनिवार को भरी पंचायत के दौरान एक महिला ने पुलिस के सामने ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। जानकारी के अनुसार किरण 24 वर्ष निवासी डुमरी का पिछले कुछ समय से अपने पति राहुल व ससुराल वालों से विवाद चल रहा है। राहुल व किरण के पांच वर्षं का पुत्र व सात वर्ष की पुत्री भी है। बताया जा रहा है कि किरण दोनों बच्चों की कस्टडी लेने के लिए कई बार गुहार लगा चुकी है। इसी को लेकर शनिवार को उसके ससुराल व मायके वालों की मौजूदगी में पुलिस के सामने पंचायत हो रही थी। पुलिस ने दोनों बच्चों को किरण के साथ जाने का निर्देश दिया, लेकिन काफी समय से पिता के साथ रह रहे बच्चों ने मां के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। इससे मां किरण परेशान हो गयी और पुलिस और सबके सामने ही जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। इस बाबत एसओ फेफना रोहन राकेश सिंह का कहना है कि महिला ने सीएम पोर्टल पर भी आवेदन किया था। कुछ संभ्रांत लोगों को बुलाकर बातचीत से समाधान का प्रयास हो रहा था। लेकिन उसी दौरान महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)