Ballia : रसड़ा से कौन लड़ेगा चुनाव: युवा दावेदारों ने झोंकी ताकत
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/291-728x1024.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के राजनीति में भारतीय जनता पार्टी से कौन अगला प्रत्याशी होगा यह तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन रसड़ा के राजनीति में युवा दावेदारों ने अपनी ताकत झोंक दी है। वैसे इधर 20 वर्षों में रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में कमल नहीं खिला है, लगातार यहां से हाथी का उम्मीदवार ही विधायक हुआ है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/29-2-972x1024.jpg)
आगामी विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इसी माह रसड़ा में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह संकल्प दिलाया हैै कि अब यहां कमल खिलेगा। गौरतलब हो कि 2012 व 2017 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा था।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/29-3-886x1024.jpg)
रामइकबाल सिंह भाजपा को छोड़कर अब सपा से राजनीति करना शुरू कर दिया है। अब देखना यह होगा कि भाजपा यहां से किसे अपना उम्मीदवार बनाती है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/29-4-1024x994.jpg)
वैसे रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से दावेदारों की यहां से भाजपा जिला मंत्री प्रदीप सिंह, श्रीनाथ बाबा मठ से पीठाधीश्वर कौशलेन्द्र गिरि, शैलेन्द्र सिंह पप्पू, समर बहादुर सिंह सहित अन्य दावेदार मजबूती से अपनी दावेदारी कर रहे है। जिनके नाम का डंका रसड़ा विधानसभा राजनीति क्षेत्र में बज रहा है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)