Ballia : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का किया गया आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240621-WA0059-scaled.jpg)
रसड़ा (बलिया)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं श्रीनाथ बाबा विकास सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार की सुबह आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीनाथ मठ के महंत कौशलेंद्र गिरि ने कहा कि “योग” जीवन का वह दर्शन है जो मनुष्य को उसकी आत्मा से जोड़ता है। योग हमारे शरीर, मन और भावना को स्थिर और नियंत्रित भी करता है। आत्मा का परमात्मा से जुड़ना यहां अभीष्ट है। योग की पूर्णता इसी में है कि जीव भाव में पड़ा मनुष्य परमात्मा से जुड़कर अपने निज आत्मस्वरूप में स्थापित हो जाए। इस मौके पर अभाविप जिला संगठन मंत्री ऋषभ सिंह, नगर अध्यक्ष घनश्याम सिंह, नगर सह मंत्री नैना चौहान, राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक पार्वती चौहान आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)