Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : योगेश्वर ने बांटा कम्बल, जलाया अलाव

रोशन जायसवाल
बलिया।
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता समाजसेवी योगेश्वर सिंह ने क्षेत्र में कई जगहों पर जरूरतमंदों में कम्बल वितरण किया। साथ ही ठंड को देखते हुए पांचों विधानसभाओं में जगह-जगह अलाव भी जलवाया है। वैसे लोकसभा चुनाव को देखते हुए नहीं बल्कि एक सामाजिक व्यक्ति होने के नाते योगेश्वर सिंह का एक प्रयास है। इन दिनों योगेश्वर सिंह विगत कई दिनों से क्षेत्र में ताबड़तोड़ मेहनत कर रहे है। योगेश्वर सिंह की मेहनत को देख विभिन्न राजनैतिक दलों की निगाह उन पर बनी हुई है।

उनका ज्यादा फोकस विधानसभा सलेमपुर व भाटपाररानी में बना हुआ है। इसके अलावा बांसडीह, सिकन्दरपुर, बेल्थरारोड में भी डोर टू डोर जनता से मिल रहे है। योगेेश्वर सिंह की टीम पांचों विधानसभाआंे में जनता के बीच पहुंच कर अपने नेता योगेश्वर सिंह के लिए समर्थन मांग रहे है। योगेश्वर सिंह बहुत जल्द किसी एक राजनैतिक दल में शामिल होकर लोकसभा चुनाव के मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे जैसा की चर्चा है। उधर योगेश्वर सिंह ने कहा कि इसी जनवरी माह के अंत में राजनैतिक दल की घोषणा करेंगे। इसके पूर्व वह बड़े नेताआंे से सम्पर्क साधे हुए है।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *