Ballia : लखनऊ से दिल्ली पहुंचे योगेश्वर, बोले, सब अच्छा चल रहा है
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/4332c4cc-ab6c-4988-9f08-322934ea313f.jpg)
क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के लगे रहने का किया आह्वान
रोशन जायसवाल,
बलिया। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के नेता व समाजसेवी योगेश्वर सिंह गुरुवार को लखनऊ से दिल्ली पहुंच चुके है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओ से कहा कि क्षेत्र में जमे रहे सब अच्छा चल रहा है। योगेश्वर सिंह के चुनाव लड़ने की चर्चा क्षेत्र में जोर शोर से चल रही है। उनकी टीम क्षेत्र में जनता के बीच पूरी तरह संपर्क बनाई हुई है। बता दें कि योगेश्वर सिंह टिकट को लेकर कई दिनों से लखनऊ में जमे हुए थे। वह गुरूवार को दिल्ली पहुंच चुके है। वहां भी कई नेताओं से उनकी बातचीत करने की चर्चा चल रही है। बातचीत में योगेश्वर सिंह ने कहा कि राजनीति में जो होगा अच्छा होगा। उन्हें अपने नेता पर पूरा भरोसा है उनका आशीर्वाद जरूर मिलेगा। वैसे योगेश्वर सिंह लगातार कई साल से क्षेत्र में लगे हुई है और जनसंपर्क भी जमकर कर रहे है। यह माना जा रहा है कि वह इस बार के लोकसभा चुनाव में पूरी दमदारी के साथ मैदान में रहेंगे। योगेश्वर सिंह किस दल से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर वह अभी भी चुप्पी साधे हुए है। लेकिन इतना जरूर तय है कि योगेश्वर सिंह एक बार लोकसभा चुनाव में अपनी उपस्थिति दमदार तरीके से बनाएंगे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)