Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : जनता से रूबरू हुए योगेश्वर सिंह, समस्याओं के निराकरण का दिया भरोसा

रोशन जायसवाल
बलिया।
वरिष्ठ नेता योगेश्वर सिंह रविवार को सलेमपुर विधान सभा व भाटपार रानी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर जनसंपर्क कर संवाद किया। इन दिनों श्री सिंह ने सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधान सभाओं में जनसंपर्क अभियान में तेजी ला दिया है। सुबह से लेकर देर शाम तक योगेश्वर सिंह क्षेत्र भ्रमण करते रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं है।

कभी बिजली का संकट है। कहीं सड़क खराब है। कहीं पानी का संकट है तो कहीं अस्पतालों की समस्या है। जनता से जुड़ी जो भी समस्याएं है, उसका निराकरण कराया जायेगा। बांसडीह, सिकंदरपुर, बेल्थरारोड के लोग अन्य जनपदों में जाकर इलाज करा रहे है। गांव के अस्पतालों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। इसके कारण लोगों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है।

कहा कि बरसात के दिनों में सोनाडीह से लेकर बेल्थरारोड तक की सड़क से लोग आवागमन करने से कतराते है। इसी तरह सहतवार से लेकर बांसडीह रोड तक की सड़क भी खराब है। इसे तत्काल ठीक कराने की आवश्यकता है। इसके बाद श्री सिंह कुसौरा पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों की समस्या सुनी।

भजन संध्या आज
बलिया।
बाबा छितेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन 14 अगस्त, सोमवार को किया गया है। इसमें योगेश्वर सिंह भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति के लोग लगे हुए है। गौरतलब हो कि मंदिर के मुख्य मार्ग पर योगेश्वर सिंह के प्रयास से विशाल मुख्य द्वार बनकर तैयार है। यह आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *