Ballia : छितेश्वर नाथ मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, योगेश्वर सिंह ने किया शुभारंभ
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-45.jpg)
रोशन जायसवाल,
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-45-1024x576.jpg)
बलिया। बांसडीहरोड क्षेत्र के श्री छितेश्वर नाथ मंदिर छितौनी पर श्री लक्ष्मी पूजन समिति के तत्वावधान में पवित्र मलमास सावन मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सलेमपुर लोकसभा के नेता एवं समाजसेवी योगेश्वर सिंह ने फीता काटकर किया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-19-1024x576.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/3-15-1024x576.jpg)
समिति के सदस्यों द्वारा मुख्य अतिथि का 51 किलो के माला एवं अंगवस्त्रम के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में भोजपुरी के प्रसिद्ध लोकगीत गायक अजीत हलचल छपरा और कमलेश देहाती बलिया के बीच दो ग़ोला गवनई का मुकाबला किया गया। जिसका श्रोताओं ने रातभर आनंद उठाया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/4-13-1024x576.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/5-9-1024x576.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/6-4-1024x576.jpg)
इस अवसर पर योगेश्वर सिंह ने कहा कि मेरे राजनीति में आने का मुख्य उद्देश्य आजादी के बाद से अब तक उपेक्षित रहे सलेमपुर का विकास करना है। साथ ही उत्तम चिकित्सा एवं युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था करना प्रमुखता में शामिल है। इस दौरान संसदीय क्षेत्र सलेमपुर के जिला पंचायत सदस्य प्रधान गण क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व प्रधान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सम्मानित अतिथियों का योगेश्वर सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सुनील मिश्र, रमेश वर्मा, दिनेश यादव, नितेश यादव, नागेंद्र दुबे, पिंटू यादव, अमर पासवान, अंकित चौबे सहित समिति के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/7-3-1024x576.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/8-2.jpg)
अध्यक्षता देवता नंद मिश्र एवं संचालन मनोज दुबे द्वारा किया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)