Ballia : बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कटान पीड़ितों की पीड़ा सुनने पहुंची योगेश्वर की टीम
बलिया। बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के दियरांचल के सुल्तानपुर, मलाहई चक, भोजपुरवा, टिकुलिया, ककरघट्टा आदि कटान बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। इस सिलसिले में योगेश्वर सिंह ने बताया कि उनके प्रतिनिधि के रूप में चंद्रकेश सिंह कटान क्षेत्र में गये हुए थे। उन्होंने वहां यह देखा कि बोरे में मिट्टी डालकर कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है जो संभव नहीं दिख रहा है। वैसे यहां पर परमानेंट कोई व्यवस्था होनी चाहिए जिससे कटान रूक
सके। सिर्फ बोरी में मिट्टी डालकर पानी में फंेंका जा रहा है। बोरियों को प्लास्टिक की रस्सी का जाल बनाकर कटान रोेकने का प्रयास किया जा रहा है। इससे गांव की जनता आक्रोशित है। रोज कई एकड़ खेत नदी में समा रहे है। रिहायशी मकान धराशायी हो रहे है। पशुओं को चारे की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में उन्हांेंने शासन प्रशासन से मांग किया है कि यहां पर कटान रोकने के लिये प्रयास किया जाए। ताकि यहां के लोगों को राहत मिल सके। गौरतलब हो कि प्रधानसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रकेश सिंह ने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के दियरांचल के इन गांवों में हो रहे कटान की वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। इससे माध्यम से आम लोगों को जानकारी हो रही है।