Ballia : बढ़ते प्रदूषण को लेकर युवक ने प्रेरित करने वाला प्रदर्शन का नायाब तरीका अपनाया
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240618-WA0127-1.jpg)
बलिया। बढ़ते प्रदूषण से जीवन को कितना खतरा उत्पन्न हो सकता है आज इसे लेकर एक नवयुवक ने प्रेरित करने वाला प्रदर्शन का नायाब तरीका अपनाया, जिसे देख कर हर कोई अचम्भित हो जा रहा था, जिसने भी देखा खूब सराहा और हरियाली के महत्व को समझा। हिट विव के कारण बढ़े भींषण गर्मी ने लोगों को घर से बाहर न निकलने को मजबूर कर रहा है। वहीं प्रशासन एलर्ट मूड में प्रचार-प्रसार में है कि आवश्यकता पडे़ तभी घर से बाहर निकलें, लेकिन जीवन की दिनचर्या है कि बिना घर से निकले रोजी रोटी नहीं चल सकता है। पेड़ पौधै से मिलने वाला हवा की आज भारी जरुरत महशूस होने लगी है। ऐसे में सरकार सहित समाजसेवी लोगों की जागरुकता से पेड़ लगाने की जानकारी जोर-शोर से दिया जा रहा है और बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी ली जा रही है। इसी तरह नगरा बाजार की चौराहों व सड़कों पर एक नौजवान अलख जगाने के लिए स्वांस नली लगाकर हाथ में पेड़ लगा गमला लिए पेड़ लगाए जीवन बचाएं सीने पर बैनर के साथ जागरुक प्रदर्शन किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)