Ballia : दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/acci.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/acci-1024x569.jpg)
सहतवार (बलिया)। सहतवार रेवती मार्ग पर मलहोरिया बागी के पास शनिवार की शाम दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में घायल बघाव निवासी 45 वर्षीय उपेन्द्र राम की बलिया हास्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। रविवार को उपेन्द्र राम का शव घर पहुंचने पर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि सहतवार थाना क्षेत्र के बघांव निवासी उपेन्द्र राम 45 वर्ष पुत्र स्व शिवजी राम शनिवार को दिन गांव से रेवती – सहतवार मुख्य मार्ग पर बाइक से कही जा रहा था कि रेवती के तरफ से तेज गति से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद आस पास के लोग एम्बुलेंस से सीएचसी रेवती ले गये। जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख बलिया के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की रात्रि को मौत हो गयी। रविवार के दिन पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। घटना से बदहवास पत्नी खुश्बू केवल यही बोल रही थी कि अबोध दो लड़का और एक लड़की की परवरिश कैसे होगी। मृतक के भाई जीतेंद्र सहतवार थाने में बाईक चालक के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)