Ballia : राष्ट्रीय राजमार्ग पर खून से लतपथ मिला युवक, पुलिस ने दिखायी दरियादिली
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/4-1.jpg)
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट डाक बंगला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की देर शाम एक अज्ञात युवक किसी वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल की स्थिति चिंताजनक देखकर वाराणसी के लिये रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाज़ुक बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर खून से लथपथ अचेतावस्था एक अज्ञात युवक पड़ा देख इलाकाई लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। हालांकि पुलिस के अनुसार उसकी पहचान बैरिया पश्चिम टोला निवासी मुन्ना गोंड पुत्र अमावस के रुप में परिजनों ने किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक को निजी खर्चे से वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर भेजा गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है उसके परिजनों ने थाने में आकर उसके फोटो को पहचान लिया है।
वैसे लोगों द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवक बैरिया से बलिया की तरफ जा रही किसी गाड़ी में बैठा होगा और उसके शरीर का ज्यादा हिस्सा बाहर की तरफ निकल रहा होगा और बलिया से बैरिया की तरफ जा रही किसी गाड़ी की चपेट मे आ गया होगा। अब जो भी हो युवक के होश में आने के बाद ही पता चल पायेगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)