Ballia : चंदौली के युवक ने बलिया में लगायी फांसी, मचा कोहराम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/5.jpeg)
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले में किराया के मकान पर रह रहे चंदौली निवासी एक युवक ने रविवार की देर रात्रि फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की शिनाख्त विशाल सैनी 22 वर्ष पुत्र सुनील सैनी निवासी नौबतपुर थाना सैईदराजा जिला चंदौली के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के थाना सैईदराजा क्षेत्र के नौबतपुर निवासी विशाल सैनी बलिया जिले के शहर कोतवाली के मंडी चौकी अंतर्गत आंनद नगर मोहल्ला निवासी राजू चौरसिया के मकान में किराए पर रहता था। जहां रविवार की रात करीब 10 से 10ः15 के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक ने आत्महत्या क्योंकि की। इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इस मामले में जब कोतवाली अंतर्गत मंडी चौकी इंचार्ज से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि युवक को अस्पताल भेजा गया है। जबकि युवक की मौत रात में ही हो चुकी थी और उसे मृत अवस्था में पुलिस जिला अस्पताल ले गई थी। इसके बावजूद भी मंडी चौकी इंचार्ज बताने में आनाकानी कर रहे थे। जिससे चौकी इंचार्ज के कार्यशैली पर सवालिया निशान उठ रहे है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)