Ballia : युवा मोर्चा ने निकाली मोटरसाइकिल यात्रा, सरकार की योजनाओं को पहुंचाएंगे जन-जन तक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/06/1-39.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/06/1-39-1024x592.jpg)
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में मोटरसाइकिल यात्रा निकाल कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को आम जनमानस तक पहुंचाने का कार्यक्रम किया। भाजयुमो के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनमोहन सिंह अप्पू ने हरी झंडी दिखा कर यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भाजयुमो 15 जून से 20 तक बलिया जनपद के सभी विधानसभा में मोटरसाइकिल यात्रा व जन चौपाल के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार इस यात्रा व चौपाल के जरिये करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 में पुनः एक बार केंद्र में भाजपा की सरकार प्रचण्ड बहुमत के साथ आने जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला शोध प्रमुख अभिषेक राय, जिला मंत्री आदित्य नारायण तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विकेश सिंह, प्रकाश पांडेय, साहिल सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)