राज्य सभा चुनाव में बलिया की बल्ले बल्ले, आठ टिकट में दो बागियों की झोली में
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/09/सेव-इमेज-5.jpg)
बलिया। भाजपा की सूची में कुल प्रत्यासी सामिल है ,जिसमे प्रदेश के आठ सीटो में दो सीटें बलिया की झोली में है। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के सबसे छोटे पुत्र नीरजशेखर और बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी हरिद्वार दुबे को भाजपा ने प्रत्यासी बनाया है।
नीरजशेखर बलिया के दो बार लोकसभा के सांसद भी रह चुके है।
चन्द्रशेखर जी के निधन के बाद 2007 के लोकसभा के उप चुनाव में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े और पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के पुत्र विनयशंकर तिवारी को पराजित कर वह लोकसभा के सांसद बने, उसके बाद 2009 के चुनाव में भाजपा के प्रत्यासी मनोज सिन्हा को पराजित करते दोबारा सपा से लोकसभा मे पहुँचे।2014 लोकसभा चुनाव के मोदी लहर में वह भाजपा प्रत्यासी भरत सिंह को टक्कर नही दे पाए और उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।सपा के मुखिया मुलायम सिंह ने चन्द्रशेखर जी के सम्मान में नीरजशेखर को राज्यसभा का सांसद बनाकर नीरजशेखर को राजनीति में एक बड़ा मौका दिया
उसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में सपा ने नीरजशेखर को टिकट न देकर सनातन पांडेय को टिकट दिया और नीरजशेखर ने सपा से अपना नाता तोड़कर वह भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा ने उन्हें राज्यसभा में भेजा एक बार फिर भाजपा ने नीरजशेखर को राज्यसभा का प्रत्यासी बनाकर नीरज पर एक बार फिर मेहरबान है।
कल्याण सरकार में मंत्री रहे हरिद्वार दुबे
बलिया हमेशा राजनीति के सुर्खियों में रहा है। अब एक फिर बलिया चर्चा में है।
प्रदेश के कुल आठ राज्यसभा सीटों पर नजर डाले तो इस बार बलिया ने फिर बाजी मारी है। आठ सीटो में दो सीटों पर नीरजशेखर और बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के हुसैनाबाद निवासी हरिद्वार दुबे को प्रत्यासी बनाया है जो बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके है और आगरा से वह विधायक भी रहे यूपी के कल्याण सिंह के सरकार में मंत्री भी रह चुके है।और प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष भी रहे है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)