Ballia : …जब अचानक रूका कृषि मंत्री का काफिला
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240701-WA0005.jpg)
विजय कुमार गुप्ता,
बांसडीह (बलिया)। बैरिया क्षेत्र के सुरेमनपुर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जा रहे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सुरहीया में अचानक गाड़ी रुकवाकर सड़क के किनारे लगे मक्के के खेत में उतर गए, साथ चल रहे कृषि विभाग के अधिकारी सकते में आ गये। स्कार्ट और उपस्थित अधिकारी जब तक कुछ समझ पाते कृषि मंत्री ने मक्के के खेतो का निरीक्षण करना शुरू कर दिया और वहा उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों तथा खेतो में मौजूद किसानों से खेती संबधित जानकारी हासिल किया।
खेतों में उपस्थित किसानों ने क्षेत्र में होने वाली कृषि खेती और किसानों को होने वाली प्रमुख परेशानियों से कृषि मंत्री को अवगत कराया। बताते चले की कृषि मंत्री देवरिया से सड़क मार्ग द्वारा एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिये बैरिया क्षेत्र के सुरेमनपुर जा रहे थे कि बांसडीह के सुरहीया में अचानक वाहन को रुकवाकर सड़क के किनारे लगे मक्के के खेतो में उतर गये और वहा उपस्थित किसानों से खेती से संबंधित समस्या से अवगत होने के साथ ही किये जाने वाले खेती से अवगत हुये अचानक से अपने बीच कृषि मंत्री को उपस्थित पाकर कास्तकार भी खुश दिखे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)