Ballia : …नहीं लड़ेंगे योगेश्वर चुनाव
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-41.jpg)
रोशन जायसवाल,
बलिया। योगेश्वर सिंह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह फैसला शनिवार को अपने आवास पर कुसौरा में बैठक के दौरान निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि मैं जिस दल से चुनाव लड़ना चाहता था उस दल से टिकट नहीं मिला। हालांकि आप लोगों ने बहुत मेहनत किया था। हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर साथ चलने का किया था आप लोगों ने। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाटपाररानी, सलेमपुर, बांसडीह, सिकंदरपुर, बिल्थरारोड इन पांचों विधानसभाओं में हम लोगों ने जो मेहनत किया। और सभी लोगों से संपर्क बनाया, उनका आशीर्वाद लिया और सभी लोग खुलकर मेरे साथ आये।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/2-18-1024x461.jpg)
छोटे बड़े कार्यक्रमों में आप लोगों ने पूरी उर्जा के साथ ताकत झोंकी, इसका परिणाम यह रहा कि पूरे क्षेत्र में हम लोगों को ताकत मिला और जो भी छोटी बड़ी समस्याएं हम लोगों के सामने आयी। उन समस्याओं का हम लोगों ने मिलकर समाधान करने का प्रयास किया। लेकिन हम जैसे लोगों पर राजनीतिक दल ने विचार नहीं किया। हम इससे मर्माहत नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि जो मिशन जो सोच हम लोग लेकर चल रहे थे। उसका क्या होगा। लेकिन हम आने वाले नये सांसद से यही अनुरोध करेंगे कि क्षेत्र में बेरोजगारी दूर हो, उद्योग धंधे लगे, सड़के चकाचक हों, छोटे बड़े हास्पिटल व्यवस्थित हो, किसानों को खेत में पानी मिले और उनके फसलों का सही कीमत मिले और शिक्षा और चिकित्सा के अभाव में जो लोग परेशान है उनकी परेशानी दूर हो।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/3-8-1024x461.jpg)
लेकिन मैं न हारा हूं और न हारूंगा और ना ही अपने मिशन को छोड़ूंगा। आज नही तो कल मैं अपने मिशन में कामयाब रहूंगा। कार्यकर्ताओं के सवाल के जवाब में कहा कि हम किसी को बंधन में नहीं रखना चाहते है, आप सब लोग स्वतंत्रत है, जिसकी जहां इच्छा हो वहां वो जा सकता है। उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो सोच योगेश्वर की रही है उस सोच को आगे बढ़ाते रहिये।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)