Ballia : बलिया में नर्सिंग होम के लिफ्ट में मिला गायब महिला का शव
बलिया। जिला महिला अस्पताल के सामने एक नर्सिंग होम के बंद पड़े लिफ्ट में अधेड़ महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। नर्सिंग होम में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को लिफ्से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं छानबीन और जांच पड़ताल के लिये नर्सिंग होम के स्टाफ से जानकारी ली। जानकारी के अनुसार नगरा थाना क्षेत्र के ककरी निवासी मुन्नी देवी 55 वर्ष पत्नी देवेंद्र वर्मा अपनी बहू को लेकर जिला महिला अस्पताल में 23 जनवरी को भर्ती कराई थी। बहू के प्रसव के बाद से ही अधेड़ महिला लापता थी। गुरुवार की सुबह कुछ लोगों ने नर्सिंग होम के लिफ्ट में अधेड़ महिला का शव देखकर हो-हल्ला मचाया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गयी और आवश्यक जांच पड़ताल में जुट गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)