Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : समाज के मान सम्मान के लिये हमेशा तत्पर रहता है ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ

बलिया। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक श्री राम जानकी मंदिर छोड़हर में संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भगवान श्री राम एवं भगवान श्री परशुराम के पूजन एवं आरती से हुआ। बैठक में संगठन के सदस्यता अभियान एवं दिसंबर में प्रस्तावित ब्राह्मण सम्मान समारोह पर चर्चा हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ देश प्रदेश सहित बलिया जनपद का सबसे बड़ा संगठन है जो ब्राह्मण समाज के मान सम्मान के लिए खड़ा रहता है तथा एक आदर्शवान संस्कारवान चरित्रवान समाज की संकल्पना पूरा करने का काम कर रहा है। जिला संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने सभी पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए कहा। जिला संगठन मंत्री रिंकू दुबे ने कहा के दिसंबर में प्रस्तावित सम्मेलन को भव्य रूप देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में ब्राह्मणों के उत्पीड़न करने वाले जनप्रतिनिधि को सबक सिखाने की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार दुबे ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। एसपीएन तिवारी ने समाज के सभी ब्राह्मण बंधुओं को संगठन से जोड़ने पर जोर डाला। इस अवसर पर परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय, अवध बिहारी चौबे पप्पू, राजेश मिश्र, राजेश तिवारी, सतेंद्र पांडेय, रत्नाकर दुबे, संजय मिश्र आदि मौजूद रहे।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *