Ballia : टाप टेन अभिकर्ताओं को शाखा प्रबंधक ने किया सम्मानित
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/03/2-7-959x1024.jpg)
बलिया। आप सभी ईमानदारी पूर्वक कड़ी मेहनत से कार्य करे तो सफलता आपकी कदम चूमेगी तथा आपके साथ साथ आपके टीम कैप्टन का भी सम्मान के साथ साथ आपकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होगी। उक्त बातें बांसडीह के निजी होटल में भारतीय जीवन बीमा निगम बांसडीह के अभिकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए शाखा प्रबंधक रामप्रवेश ने कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोगो में एक बार अच्छी मुकाम या सफलता मिल जाने पर अक्सर स्वभाव में यह भाव घर कर जाता है कि वह बहुत कुछ कर लिया हैं। इसके चलते सफलता आगे नही बढ़ पाती है। बताया कि मेहनत को जीवनशैली का हिस्सा बनाकर आप अपने लक्ष्य को अर्जित करने के लिए निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/03/1-8-1024x768.jpg)
उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रेरितकारी वचन जहां बुद्धि काम न आये वहां कड़ी मेहनत कर लक्ष्य पाने को आतुर रहने वाली कथन को आत्मसात कर जीवन की हर मुकाम हासिल करने की सीख दिया। शाखा प्रबंधक रामप्रवेश ने टॉपटेन अभिकर्ताओं को फूल माला के साथ पुरस्कार देकर उनका हौसला बढाने का काम किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विकास अधिकारी अशोक सिंह द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत कर किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से सहायक शाखा प्रबंधक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर यादव,विनोद कुमार वर्मा, दिग्विजय सिंह, अभिषेक सिंह, अरविंद सिंह, उमेश गुप्ता, प्रेमा यादव, अखिलेश गुप्ता, गोरखनाथ यादव, विनोद सिंह, शम्भू नाथ सोनी आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)