Ballia : चितबड़ागांव में जमकर गरजा बुलडोजर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/1-92.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/1-92-1024x576.jpg)
बलिया। नगर पंचायत चितबड़ागांव में मंगलवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बुलडोजर अतिक्रमणकारयों पर जमकर गरजा। अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति मची रही। कई स्थानों पर कर्मचारियों के साथ व्यापारियों की तू-तू- मैं-मैं भी हुई। अवैध अतिक्रमण को नगर पंचायत प्रशासन द्वारा अभियान चलाकर हटवाया गया। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए करकट तथा नाली पर किए गए पक्के निर्माण को जेसीबी से हटवाया गया। बहुतेरे लोग खुद भी अपना अतिक्रमण हटा लिए। बुलडोजर से सड़क पटरी किनारे से चबूतरा और नाली के ऊपर के अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान कस्बा में अफरा तफरी जैसी स्थिति रही। इस दौरान नगर पंचायत चितबड़ागांव के केशरीनंदन त्रिपाठी ने व्यापारियों से कहा कि अपना-अपना सामान स्वयं हटा लें।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)