Ballia : इनरव्हील डे पर कटा केक, बंटा कंबल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-34.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-34-1024x576.jpg)
बलिया। नगर के शहीद पार्क चौक में इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित इनर व्हील डे मनाया गया। इस दौरान केक काटा गया और जरूरतमंदों में कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने कहा कि आज खुशी का अवसर है, और इस अवसर पर हम जरूरतमंदो में कंबल दे रहे है। इस भीषण ठंड को देखते हुए हमारी कोशिश है कि ठंड के चलते कोई महिला परेशान न हो, ऐसे में हमारा छोटा सा प्रयास रहा। उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि गरीब महिलाओं, बुजुर्गों को ंठंड से बचाते हुए उन्हें कंबल उपलब्ध कराये ताकि सबका जनजीवन सुरक्षित हो सके। इस अवसर पर कविता सिंह, नीलिमा सिंह, उषा पांडेय, शैल अग्रवाल, पिंकी महेश्वरी, मंजू महेश्वरी, सुमन सिंह, माया गुप्ता, नीलम सिंह, संगीता सरावगी, प्रीति सरावगी, महेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)