Ballia : खेत से घर वापस लौट रहे किसान को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज
![ballia aaj kal new logo](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/ballia-aaj-kal-new-logo.webp)
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के पहिया गांव में खेत की सिचांई कर घर वापस लौट रहे किसान को पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। निर्भय राजभर निवासी पहिया ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि वे बीते मंगलवार की रात अपने खेत की सिंचाई कर घर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर गांव के गंगाधर यादव, सुनील व विशाल ने उन्हें घेरकर लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया, जिससे उन्हें काफी चोटें आई और सिर फटने से खून बहने लगा। मामले में किसान की तहरीर पर पुलिस ने तीनों हमलावरों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)