
कृष्ण मुरारी पांडेय,
नगरा (बलिया)। भीमपुरा थाने में पीड़िता विवाहिता ने दहेज लोभी पति, सास, जेठ समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर टिटिहां मघयां गांव की निवासिनी है। महज नौ माह पूर्व ही अप्रैल 2022 मे ही उसकी शादी फेफना थाना क्षेत्र के रामगढ निवासी स्व केदार चैहान के पुत्र अरविंद चैहान के साथ हुई थी। पीडिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में बुलेट व पिता द्वारा खरीदी गयी भूमि देने के लिये दबाव बनाने लगे। ससुराल वालों की प्रताडना से वह अक्टूबर 2022 में मायके गयी और अपने भाई सूरज सिंह चैहान से बताया उसके ससुराल वाले जल्लाद किस्म के हैं। बुलेट व जमीन न मिलने पर जान से मार देगें। कई बार गला दबा कर हत्या करने की कोशिश भी कर चुके हैं। इस मामले में पीडिता की तहरीर पर भीमपुरा पुलिस ने विवाहिता के पति, सास, जेठ, जेठानी व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीडिता के पति अरविंद चैहान, जेठ संदीप सिंह चैहान, सास ललिता देवी, जेठानी सुनीता व ननद रितू के विरुद्ध दहेज एक्ट सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरु कर कर दी है।

