Ballia : बुलेट के लिए पत्नी को बाइक में बांधकर घसीटा, पति, सास-ससुर समेत चार पर मुकदमा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/12/1-39.jpg)
बलिया। रसड़ा थाना कोतवाली के नींबू कबीरपुर गांव में दहेज उत्पवीड़न का मामला सामने आया है। दहेज के लालची पति ने अपनी पत्नी की जमकर पिटाई की और बाइक में बांधकर कुछ दूर तक घसीट दिया। इससे पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। हल्ला गुल्ला सुनकर मौके पर भीड़ जुट गयी। वहीं पीड़िता की तहरीर पर रसड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को दहेजलोभी पति दिलशाद मंसुरी, अंजुम खातुन, गफ्फार मंसुरी और सास निवासीगण ग्राम नीबू कबीरपुर थाना रसड़ा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और अन्य आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार देवरिया जनपद के लार नदौली गांव निवासी युवती से माह अप्रैल 2023 में ही निकाह हुआ था। लेकिन निकाह के बाद से ही बुलेट गाड़ी के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। 26 दिसंबर को ससुराल वालों ने एकजुट होकर मारपीट की और बाइक में बांधकर घसीट दिया। जिससे महिला बुरी तरह से जख्मी कर दिया। पत्नी ने अपने ससुरालियों के खिलाफ रसड़ा थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)