Ballia : समाजवादी आंदोलन के पहरूवा थे छोटे लोहिया- द्विजेन्द्र मिश्रा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-62.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/01/1-62.jpg)
बलिया। लोहिया संस्थान एवं लोकतंत्र सेनानी के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर जीराबस्ती स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने छोटे लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। द्विजेन्द्र कुमार मिश्रा ने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि छोटे लोहिया का मानना था कि भारत का विकास महानगरों से नहीं, बल्कि खुशहाल गांवो से होगा। जब कमजोर व्यक्ति समाज में अपने वजूद को समझने लगेगा, तब समाज मजबूत होगा। मजबूत समाज ही मजबूत देश का निर्माण करता है। कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र समाजवादी आंदोलन के पहरूवा थे। इस अवसर पर देवेन्द्र नाथ त्रिपाठी, रविन्द्र पांडेय, निर्भय नारायण सिंह, शुभ्रांशु शेखर पांडेय, अशोक राय, अजीत मिश्र, शारदानंद सिंह, अकमल नईम खा मुन्ना, दीना भाई, बासुदेव ठाकुर, शाहिद अली खां, मुनरिका यादव, डा. श्यामनंदन मिश्र, विजय शंकर चैबे, संतोष कुमार शुक्ल आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)