Ballia : धूमधाम से मनेगा सीएम योगी का जन्मदिन और पर्यावरण दिवस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/1-79.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/1-79-1024x768.jpg)
बोले पंकज सिंह
हिंदू युवा वाहिनी की मासिक बैठक में लिया गया निर्णय
बलिया। हिन्दू युवा वाहिनी की मासिक बैठक रविवार को कुंवर सिंह चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पर हुई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा करते हुए आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस व हिन्दू युवा वाहनी के मुख्य संरक्षक और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। मुख्य अतिथि जिलाप्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि संगठन के इकाइयों के अधिक से अधिक गठन किया जाए और 5 जून को अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए और साथ ही घर व मन्दिरों में हवन पूजन कर, वृद्धा आश्रम में फल वितरण कर कार्यक्रमो को भव्यता प्रदान कर पर्यावरण को स्वच्छ व समाज को एक सुन्दर संदेश देने का कार्य करे। जिलाध्यक्ष मनीष सिंह उज्जैन ने ज्ञानवापी पर तंज कसते हुए कहा है कि अब दूध का दूध पानी का पानी होने लगा है. सत्य क्या है, असत्य क्या है। नंदी की तपस्या सपनीभूत हो रही है। बैठक में राजीव गुप्ता, रोहित सिंह, सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह, अमित तिवारी, राजू सिंह चन्देल, कन्हैया सोनी, राकेश सिंह परिहार, सागर शेखर, कृष्णा वर्मा, राजकुमार सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, नीरज सिंह, महेश गुप्ता, मिथिलेश अग्रहरि, कुश यादव आदि उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)