Ballia : लेखाकार के विदाई समारोह में साथियों ने दिया अनोखा गिफ्ट
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/07/1-1.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/07/1-1-1024x576.jpg)
हल्दी। विकास खण्ड बेलहरी के लेखाकार कौशल कुमार ओझा के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय के सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि व बीडीओ सहित कर्मचारियों ने अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह रामचरित मानस आदि देकर सम्मानित कर विदाई दी। ब्लाक मुख्यालय के परिसर में योग्य व कर्मठता पूर्वक कार्य करने वाले कौशल कुमार ओझा का सेवा 30 जून को समाप्त हो गया। एक जुलाई को भब्य समारोह का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि ओझा जी जितना अनुशासित नौकरी में रहे वहीं अपने बच्चों में भी दिये हैं। नौकरी के बंधन से दूर बच्चों के बीच सूकून की जिन्दगी जीने का मौका मिलता है। खंड विकास अधिकारी दिनेश राम ने कहा कि ओझा जी काफी अनुभवी थे इनसे हम लोग काफी कुछ सीखने को मिला। कर्मचारियों ने भृगु ऋषि का चित्र, गणेश की प्रतिमा, अंगवस्त्र, सूटकेस, रामचरित मानस, टार्च आदि भेट किया गया। इस मौके पर कौशल कुमार ओझा, जेई एम आई उदयभान मल, तकनीकी सहायक बृजकिशोर सिंह, एडीओ पंचायत अरुण सिंह, एपीओ राजेश यादव, सहायक लेखाकार बृजेश गुप्ता, धर्मेन्द्र पाठक, संजय सिंह, अनविन्द्र मौर्या, दिलीप सिंह, अशोक मिश्रा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मृत्युंजय तिवारी व संचालन बृजेश गुप्ता ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)