पूर्व राष्ट्रपति के परिजनों तक भेजा जाएगा शोक संदेश
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/08/प्रणब-4.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न श्री प्रणव मुखर्जी का 31 अगस्त को निधन हो जाने पर जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में शोक-सभा आयोजित की गयी। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही यह फैसला लिया गया कि विश्वविद्यालय की ओर से शोक- संदेश पूर्व राष्ट्रपति के परिजनों तक भेजा जाएगा। कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने काशी विद्यापीठ में रहते हुए उनसे मुलाकात की एक घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति जितने प्रतिभाशाली थे, उतने ही सहन और जमीनी इंसान भी थे। इस अवसर पर संजय कुमार, महेश कुमार, ममता सिंह, डॉ साहेब दुबे, डॉ दयालानन्द राय, डॉ अरविंद नेत्र पांडे, डॉ प्रतिभा त्रिपाठी, डॉ जैनेन्द्र पाण्डेय आदि लोग मौजूद थे। सादर, जैनेन्द्र पाण्डेय, पीआरओ, जेएनसीयू
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)