Ballia : इंडिया गठबंधन की जीत से उत्साहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निकाली धन्यवाद यात्रा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/12-ball-ph-11.jpg)
बाँसडीह (बलिया)। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने लोकसभा चुनाव में सलेमपुर संसदीय सीट से जीते इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार रमाशंकर राजभर के पक्ष में मतदान करने से उत्साहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में बांसडीह में धन्यवाद यात्रा निकाली गई। जो बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद पैदल मार्च करते हुए बांसडीह बड़ी बाजार स्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद समाप्त हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर यह धन्यवाद यात्रा निकाली गई है। हम गाँव-गाँव शहर-शहर जाकर सभी लोगांे का आभार प्रकट करेंगे। जिस तरह से पूरे प्रदेश में इंडिया गठबन्धन के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की और कुछ उम्मीदवार को जबरिया जैसे बॉसगांव आदि जगहों पर हराया गया वह सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। पूरे प्रदेश में हम इंडिया गठबन्धन के तहत लड़े व वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दे रहे हैं कि आप ऐसे ही गठबंधन पर विश्वास बनाए रखें। हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व आपके हर सुख-दुख में शामिल रहेगा। धन्यवाद यात्रा के जनार्दन उपाध्याय, पूर्व प्रमुख व प्रतिनिधि पदुमदेव पाठक, विद्या शंकर पांडे, उषा सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, धनजी पांडे, मदन यादव, वीर बहादुर सिंह, अनुभव तिवारी गोलू, इलियास खान, अवनीश तिवारी, मुखिया पाण्डेय, अभिषेक पाठक, सुशील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)