Ballia : भागेश्वरी व परमेश्वरी माता के मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/storage_emulated_0_DCIM_.convert_security_files_1712663198884-1.jpg)
जयप्रकाश बरनवाल
बिल्थरारोड (बलिया)। चैत्र नवरात्र पूजा के प्रथम दिन मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न देवी मंदिरों सहित सोनाडीह के मंदिर में भागेश्वरी व परमेश्वरी माता के मंदिर में सुबह से ही पूजन दर्शन को श्रद्धालुओं भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां के दर्शन उपरान्त पूजन सामग्री तथा प्रसाद संग उनकी विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/storage_emulated_0_DCIM_.convert_security_files_1712663198962-1024x576.jpg)
मंदिर परिसर में लाल बंदरों को भी भक्त प्रसाद खिलाते नहीं थके। ऐसा आश्चर्य जनक सीन को देखने के लिए लोगांे की भीड़ देखने को मिली। चैत्र मास की नवरात्र में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनाडीह मंदिर परिसर में विशाल मेला का आयोजन किया जाता है जो चैत्र नवरात्रि की पूजा समाप्त होते ही शुरू हो जाता है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/storage_emulated_0_DCIM_.convert_security_files_1712663199036-1024x576.jpg)
पूजा के प्रथम दिन मंगलवार से ही दूर-दराज से मेले के दुकानदारों का आना शुरू हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उभाँव थाने के प्रभारी निरीक्षक विपिन सिहं अपने हमराहियों के साथ मंदिर परिसर में भ्रमण करते नजर आए। मौके पर महिला पुलिस बल के साथ अन्य पुलिस बल तैनात दिखे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)