Ballia : तलवार से केक काटना बर्थ-डे- ब्वाय को पड़ा महंगा
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/04/11.jpg)
बलिया। फेफना रेलवे स्टेशन के समीप दोस्तों के साथ जन्मदिन पार्टी में तलवार से केक काटना युवक को महंगा साबित हुआ। पुलिस ने सूचना मिलते ही पार्टी में पहुंच गयी और बर्थ-डे ब्वाय को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। वहीं पार्टी में शामिल अन्य साथी भाग खड़े हुए। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी शैलेश कुमार दोस्तों के साथ रेलवे स्टेशन के पास जन्मदिन मना रहा था। वह तलवार का प्रदर्शन करते केक काटने का प्रयास कर रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तलवार के साथ शैलेश को दबोच लिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)