Ballia : अबूझ हाल में फांसी से लटकता मिला युवक का शव
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/02/fa.jpg)
पुलिस ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा
बलिया। गड़वार थानांतर्गत स्थानीय कस्बा निवासी युवक विदुर सिंह (20) वर्ष पुत्र रामप्रवेश सिंह ने मंगलवार की रात में अबूझ परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार युवक विदुर सिंह मंगलवार की रात में रोज की भांति खाना खाकर अपने दो मंजिला मकान के द्वितीय हिस्से पर बने कमरे में सोने चला गया। बुधवार की देर सुबह तक विदुर के नहीं जगने पर घर में मौजूद सदस्य उसे जगाने के लिए गए। अंदर से कमरा बंद था। आवाज लगाने के बावजूद नहीं जगने पर परिजनों को शंका हुई। जानकारी होने पर पड़ोसी भी आ गए। किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी श्रीधर पांडेय भी पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में मृतक के अंदर से बंद कमरे का दरवाजा की किल्ली तोड़कर खुलवाया गया। सामने का दृश्य देखकर सभी भौंचक रह गए। युवक पंखे पर लटक रहा था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया व पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं मृत युवक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी बहन है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)