Ballia : कुएं में मिला युवक का शव, फैली सनसनी
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/5.jpg)
मनीष तिवारी,
चितबड़ागांव (बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 05 ब्राह्मी बाबा नगर में रेलवे क्रॉसिंग के पास रामलीला मैदान में स्थित कुएं में रविवार को एक युवक का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी जैसे ही लोगों को मिली मौके पर भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक की शिनाख्त कंचन डोम 29 वर्ष पुत्र रंगबाज डोम निवासी वार्ड नंबर छह पटेल नगर के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार रविवार को कुएं के पास मकान में रहने और उधर से गुजरने वालों को किसी चीज की बदबू आई। शंका होन पर जब उन्होंने कुएं में झांक कर देखा तो शव उतराया हुआ था। अनुमान लगाया जाता है कि दो-तीन दिन पहले ही कंचन कुएं में गिर गया होगा और उसकी मौत हो गयी होगी। परिजनों के अनुसार मृतक शादीशुदा है और इसके तीन पुत्र हैं। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)