Ballia : मासूम के सीने में पेन धंसने से हुई मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/11/1-6.jpg)
नरहीं (बलिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़का खेत पलियाखास गांव में एक अजीबो गरीब घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार मासूम बच्चे के सीने में पेन धंसने से हुई मौत से क्षेत्र में मातम पसर गया है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। बता दें कि बड़का खेत पलियाखास गांव निवासी राजमंगल यादव का पुत्र अनूप यादव 5 वर्ष मंगलवार की सुबह सात बजे घर से थोड़ी दूरी पर ट्यूशन पढ़ने गया था। घर लौटते समय वह पैदल आ रहा था कि रास्ते में उसके पैर में ठोकर लग गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। इसी बीच जो लिखने के लिए पेन ले गया था वह अनूप के सीने में धंस गया। उसके सीने से खून आने लगा और वह छटपटाने लगा। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देकर मासूम बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरहीं ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन रोने बिलखने लगे। इस हृदय बिदारक घटना से हर कोई हतप्रभ रह गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर तैनात डॉ0 पंकज कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया था। उसके सीने में पेन धंसने की बात ग्रामीणों द्वारा बताया गया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)