Ballia : भारत की वैश्विक व्यवस्था पर देवरिया के सांसद ने कही ये बात
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/05/1-12.jpg)
बलिया। भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन के समापन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं देवरिया के सांसद डॉ0 रमापति राम त्रिपाठी ने भारत और वर्तमान वैश्विक व्यवस्था विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत की विदेश नीति समानता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के लोकतांत्रिक सिद्धांतों पर आधारित है। विदेश नीति निर्धारण का उद्देश्य अपने पड़ोसियों तथा शेष विश्व के साथ शांतिपूर्ण संबंधों को सुनिश्चित करना है और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर निर्णय लेने की स्वायत्तता को सुरक्षित करना है। वर्तमान सरकार की विदेश नीति के अंतर्गत वैश्विक शक्तियों के साथ आगे बढ़ने और अपने राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित करते हुए भारत के सामरिक स्वायत्तता को बनाये रखना है। वर्तमान सरकार द्वारा राष्ट्रीय हितों को बढ़ावा देने के लिए सभी देशों से परस्पर संवाद के माध्यम से विदेश नीति को पुनर्परिभाषित किया गया है। इस अवसर पर प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक गोरख पासवान, विजय बहादुर सिंह, विनोद शंकर दुबे, सुनीता श्रीवास्तव, सुरेंद्र सिंह आलोक शुक्ला, अमिताभ उपाध्याय, संजीव कुमार डंपू, रंजना राय, डॉ0 धर्मेंद्र सिंह, अरुण सिंह बंटू, संतोष सिंह, सत्यवीर सिंह, कृष्णा पांडेय, अशोक यादव, नकुल चौबे, अनूप चौबे, छठु राम, जुगनू सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू तथा संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)