Ballia : गड़हा महोत्सव का आगाज करेंगे डिप्टी सीएम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/11/1-6.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/11/1-6-1024x768.jpg)
रोशन जायसवाल,
मनोज तिवारी, पवन सिंह, दिनेश लाल होंगे शामिल
बलिया। पुरानी परंपरा के तहत पांच नवंबर को दिन में 11ः30 बजे ऐतिहासिक गड़हा महोत्सव का आगाज उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक करेंगे। महोत्सव को सफल बनाने के लिये सुपर स्टार पवन सिंह, सांसद मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहू सहित यूपी और बिहार सहित कई प्रांतों के चर्चित गायक व फिल्म अभिनेता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये गड़हा विकास मंच की तरफ से पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के टैगोर नगर स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की गयी।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/11/2-1-1024x768.jpg)
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, जिला महासचिव प्रदीप सिंह, विजय बहादुर सिंह, गड़हा विकास मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय, गायक व अभिनेता गोपाल राय, महासचिव बृजेन्द्र राय आदि मौजूद रहे। महोत्सव में भारत सरकार के मंन्त्री अश्वनी चौबे, उत्तर प्रदेश सरकार के मंन्त्री गिरीश चंद्र यादव, दयाशंकर मिश्र दयालु, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, सांसद रविन्द्र कुशवाहा, सकलदीप राजभर, विधायक केतकी सिंह, गायक पवन सिंह, भरत शर्मा, आम्रपाली दुबे, गोलू राजा सहित दर्जनों नेता एवं अभिनेता सम्मिलित होंगे। महोत्सव में विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया गया हैं। इसे देखने के लिए बिहार यूपी के लोगों की भारी भीड़ जुटेगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)