Ballia : बच्चों में कॉपी, कलम और पाठ्य सामग्रियों का हुआ वितरण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/07/IMG-20240702-WA0151.jpg)
बेल्थरारोड (बलिया)। समान शिक्षा संघर्ष मोर्चा के नेता कवि अरशद हिंदुस्तानी के नेतृत्व में मंगलवार को तिरनई खुर्द ग्राम में बच्चों को कॉपी, कलम और पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया गया। कॉपी कलम पाकर बच्चे खुश दिखे। इसके पूर्व आयोजित समारोह में अरशद हिंदुस्तानी ने कहा कि शिक्षा से विकास के सारे रास्ते खुलते हैं। शिक्षा के बिना व्यक्ति, समाज और देश प्रगति के पथ पर अग्रसर नहीं हो सकता। उन्होंने देश में एक समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की। कहा कि समान शिक्षा लागू नहीं होने से गरीबों के मेधावी बच्चे उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश नहीं ले पाते। ऐसे में उनकी प्रतिभा का हनन होता है। उन्होंने शैक्षिक विषमता समाप्त करने के लिए देश में समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की। मौके पर शिवनारायण राजभर, सुरेश राजभर, अरविंद प्रजापति, जितेंद्र, राहुल भारती, उमाशंकर, सरफराज, अफसार आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)