Ballia : अकीदत के साथ निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/1-51.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/1-51-1024x768.jpg)
त्योहार
जगह-जगह स्टाल लगाकर लोगों को पिलाया गया पानी
बलिया। ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) रविवार को जिले भर में अकीदत और ऐहतराम के साथ मनाया गया। इस दिन का इंतजार कर रहे मुस्लिम बंधु कई दिनों से अपनी घरों की सजावट में लगे हुए थे। साथ ही मस्जिदों को भी खूबसुरत तरीके से सजाया गया। दोपहर करीब ढाई बजे से विशुनीपुर से जुलूस, चित्तू पांडेय, स्टेशन रोड, शहीद पार्क चौक आदि जगहों पर भ्रमण किया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/2-19-1024x768.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2022/10/4-7-1024x768.jpg)
इस दौरान जगह-जगह कई मोहल्लों का जुलूस भी इसमें शामिल होकर इसको और भव्य बना दिया। जुलूस में नाते पाक का कलाम भी पेश किया गया। इस दौरान जगह-जगह स्टाल लगाकर जुलूस में शामिल लोगों को पानी पिलाया जा रहा था। बता दें कि इसी दिन इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म हुआ था और इसी दिन उनका इंतकाल भी। इसको बारावफात के नाम से भी जाना जाता है। लोग उनकी याद में जुलूस निकालते हैं। मुस्लिम बंधुओं ने खुदा की इबादत की और पूरे मुल्क और देश की तरक्की और शांति के लिये हाथ उठाकर दुआ मांगी। जुलूस में विशुनीपुर, उमरगंज, बहेरी, परमंदापुर, काजीपुरा, बड़ी मस्जिद, नेवरी सहित अन्य मुस्लिम मोहल्लों के लोग शामिल थे। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। इस दौरान जुलूस में पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व चेयरमैन संजय उपाध्याय, अफसर आलम, मो,हुसैन आदि सहित हजारों की संख्या में मुस्लिम बंधु शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)