Ballia : स्कूल बस पर गिरा विद्युत पोल, बड़ी दुर्घटना होने से बचा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240124-WA0053.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। स्थानीय कस्बा के कठौड़ा मार्ग पर पुराने पानी टंकी के समीप विद्युत विभाग द्वारा पोल लगाते समय दूसरा पोल तार सहित इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लीलकर सिकंदरपुर के बस पर गिर गया संजोग अच्छा था कि बस में बच्चे सवार नहीं थे नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। हालांकि घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने सिकंदरपुर कठौड़ा मार्ग को जाम कर दिया घटना की जानकारी जैसे ही विद्यालय संचालक व विभाग के उच्च अधिकारियों को लगी जेई जितेंद्र कुमार सहित विद्यालय के स्टाफ मौके पर पहुंच गए तथा कार्रवाई व क्षतिग्रस्त बस का मुआवजा देने की मांग करने लगे। वहीं चौकी प्रभारी रवींद्र पटेल भी मौके पर पहुंच गए अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद लोग शांत हुए तब जाकर के आवागमन शुरू हो सका। इस संबंध में जेई जितेंद्र कुमार ने कहा कि पूरे मामले से उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जो भी लापरवाही किया है उसके ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)